फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जय श्रीराम के जयघोषों से गूंजा बिश्नाह कस्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह में निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा, भक्ति भरे भजनों पर झूमते नजर आए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। कस्बे में शुक्रवार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का स्वागत किया गया। सबसे पहले इनकी रामबाग मंदिर में विशेष पूजा की गई। उसके बाद नगर में ढोल के साथ अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होती हुई वापस रामबाग मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के भक्ति रस से भरे भजनों पर झूमते नजर आए। पूरा कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा था।
विज्ञापन

शोभायात्रा में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, भाजपा बिश्नाह मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, पंडित नारायण दत्त शर्मा, सुरेंद्र भगत, आदि ने भाग लिया। पूर्व विधायक ने बताया कि वर्षों से सभी राम भक्तों को जिस घड़ी का इंतजार था, वह आने वाली है। अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इसमें शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए 1 से 15 जनवरी तक गांव-गांव जाकर धर्मप्रेमियों को पूजित अक्षत कलश पुष्प वितरित किया जाएगा। पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों से 22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाने की अपील की। वहीं, कस्बे में श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ अक्षत कलश को लेकर भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें