कबड्डी शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देती स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव: फोटो एसो
जम्मू। माई यूथ माई प्राइड के तहत आयोजित ग्रीष्मकालीन कबड्डी शिविर का मंगलवार को एसकेआईएससी श्रीनगर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर आठ जुलाई से शुरू हुआ था।
जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने संयुक्त रूप से इस शिविर का आयोजन किया था। शिविर में 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नजुहत गुल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ब्यूरो