ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव परा़ंगला के नजदीक खड्ड में से क्षेत्र के लोगों को एक लोहे का बना हुआ दानपात्र पड़ा मिला है। इस दानपात्रको तोड़कर फेंका गया है। बताया जा रहा है कि वह दानपात्र किसी देवस्थान या फिर मंदिर का लगता है। इसको चोरी कर पैसे निकाल कर फैंक दिया गया है। क्षेत्र के लोगों की तरफ से इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। संवाद