संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 49वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 9 से 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव सुरिंदर मोहन गुप्ता ने बताया कि ट्रायल कबड्डी फील्ड एमए स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
गुप्ता ने राज्य के सभी संबद्ध जिलों और क्लबों से अपने पंजीकृत खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए भेजने के लिए कहा। चैंपियनशिप एक से चार फरवरी तक हैदराबाद में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो, अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया पंजीकरण कार्ड, जम्मू-कश्मीर का अधिवास प्रमाण पत्र, अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लाना होगा। जिन लोगों ने एकेएफआई के साथ पंजीकरण नहीं कराया है, वे इस ट्रायल में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।