फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेशनल के लिए जूनियर नेशनल हैंडबॉल टीम राजस्थान रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश की जूनियर नेशनल (लड़के) हैंडबॉल टीम 46वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वीरवार को राजस्थान के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता 9 से 13 जनवरी तक करोली में होगी। टीम का चयन जम्मू-कश्मीर हैंडबॉल एसोसिएशन (जेकेएचए) और स्क्रीनिंग जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के डिवीजनल स्पोर्ट्स अफसर (डीएसओ) बलजिंदर पाल सिंह ने की। जेकेएचए के महासचिव राजेश चंदन, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी संजीव सिंह और सदस्य अश्विनी रैना व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे। टीम में राहुल बूरा, उमर गुलजार, नासिर हुसैन, कृष्ण, रविंशु, दीपक सिंह, दीपक, ध्रुव सेठ, रिधम शर्मा, उदयवीर सिंह, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद सफीर, आर्यवीर, निशाल अहमद, मुयामिल नबी, मोइन-उद-दीन, मोहम्मद उमर डार, अमर सिंह, अनुज लैंगर (कोच) और अनुज महाजन (प्रबंधक) शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें