फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फाइनल में रुतुजा पाटिल से हारीं प्रदेश की मान्या, रजत से करना पड़ा संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सौहार्द, भाईचारा, चरित्र और टीम भावना के निर्माण का सबसे अच्छा माध्यम खेल है। साथ ही युवाओं को सामाजिक बुराइयों का शिकार होने से बचाते हैं। यह बात युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र छिब्बर ने जिम्नेजियम हाल में जूडो अंडर-14 लड़के, लड़कियों के 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के शुभारंभ पर कही। प्रोफेसर दाउद इकबाल ने समारोह को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की। मेगा इवेंट में 387 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 197 लड़के और 190 लड़कियां हैं।
वहीं, पहले दिन अंडर-14 लड़कियों के 23 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की मान्या कंधारी ने रजत पदक जीता। मगर वह फाइनल में रुतुजा पाटिल से हार गईं। कांस्य पदक हरियाणा की प्रिया और केरल की हरिस्तुति सीपी को मिला। 27 किग्रा वर्ग में कर्नाटक की रंजना कनप्पा ने स्वर्ण और आंध्र प्रदेश की शीला नंदिनी ने रजत जबकि कांस्य पदक गुजरात की तविया संध्या और राजस्थान की रूपाली को मिला। अंडर-14 लड़कों के 25 किलोग्राम वर्ग में पंजाब के पीयूष ने स्वर्ण जबकि हरियाणा के आदि ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक हिमाचल प्रदेश के कृष चौहान और पश्चिम बंगाल के सुजय डोलुई को मिला। 30 किलोग्राम वर्ग में तमिलनाडु के दर्शन प्रियन एस ने स्वर्ण और राजस्थान के दिनेश गुर्जर ने रजत पदक जीता, जबकि कांस्य पदक त्रिपुरा के अरूपम चकमा और पंजाब के अमनदीप को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी आर्ट्स जेयू की टीम ने जीता मैच

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को मुकाबले खेले गए। जीडीसी पुंछ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजी आर्ट्स जेयू की टीम ने 83 रन बना कर मैच को जीत लिया। निखिल ने 43 और ध्रुव ने नौ रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें