केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने चौथा रेडियो र्सोंडी को छोड़ते समय टीम फोटो विवि
जम्मू। मौसम की स्टीक जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने शनिवार को अपने सतीश धवन सेंटर फार स्पेस साइंस, इसरो सेंटर से चौथा रेडियो र्सोंडी (मौसमी गुब्बारा) को छोड़ा है।
ये मौसमी गुब्बारा न सिर्फ मौसम संबंधित जानकारी का जरूरी डाटा एकत्र करने बल्कि जलवायु परिवर्तन के कारणों का पता लगाने में मददगार साबित होगा। दिसंबर तक कुल आठ गुब्बारे छोड़े जाने हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन के मार्गदर्शन में शनिवार को विवि से इस गुब्बारे को डिवाइस से लैस कर आसमान में छोड़ा गया।
अगले कुछ दिनों तक गुब्बारे में लगा ट्रांसमीटर उमस, दबाव, तापमान, हवा की गति और दिशा के वायुमंडलीय प्रोफाइल का अध्ययन रिकॉर्ड करेगा जो जलवायु परिवर्तन और वायुमंडलीय स्थितियों से संबंधित मौसम संबंधी शोध में योगदान देगा। ब्यूरो