वालीबाल के फाइनल मैच में भिड़ते खिलाड़ी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीडीएंडओई विभाग (पुरुष वर्ग) ने अर्थशास्त्र विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। वीरवार को पहले सेमिफाइनल में अर्थशास्त्र विभाग ने कानून विभाग को 15-09, 15-08 के दो सेट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमिफाइनल में डीडीएंडओई विभाग ने भूगोल विभाग को 15-06 और 15-05 से मात दी। फाइनल में डीडीएंडओई ने 15-04, 15-17 और 15-10 के तीन सेट में अर्थशास्त्र विभाग को पराजित किया।
पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग ने लाॅ स्कूल को 2-0 से और डीएसआरएस विभाग ने बायो टेक्नोलाॅजी विभाग को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में बिजनेस स्कूल ने प्राणी शास्त्र विभाग को 2-1 से हराया। चेस (पुरुष वर्ग) में सांख्यिकी विभाग ने भूविज्ञान विभाग को 2-0 से, रसायन शास्त्र विभाग ने डीएसआरएस विभाग को 2-0 से मात दी। महिला वर्ग में डीएसआरएस विभाग ने इलेक्ट्रानिक विभाग को 2-1 से और प्राणी शास्त्र विभाग ने एमसीए विभाग को 2-1 से हराया। संवाद