संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में चल रहे अंतर विभागीय प्रतियोगिता में मंगलवार को बैडमिंटन में महिला वर्ग में इतिहास विभाग ने कानून विभाग को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता। इसके अलावा महिला और पुरुष वर्ग में चेस और पुरुष वर्ग में वालीबाल के मुकाबले खेले गए।
बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबलों में इतिहास विभाग ने बायोटेक्नोलाॅजी विभाग को 2-0 से और कानून विभाग ने बिजनेस स्कूल को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में कानून विभाग को 2-0 से हराकर इतिहास विभाग विजेता रहा। वालीबाल में पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग ने एमसीए विभाग को 15-12, 15-12 से हराया। एसएचटीएम विभाग ने डीएसआरएस विभाग को 07-15, 16-14 और 15-17 के तीन सेटों में 2-1 से जीत दर्ज की। बौध अध्ययन विभाग ने शिक्षा विभाग को 15-05 और 15-08 से जीत दर्ज की। डीडीएंडओई विभाग ने लॉ स्कूल को 15-04 और 15-03 से, इलेक्ट्रानिक विभाग ने भूगोल विभाग को 10-15,15-12 और 11-15 के तीन सेटों में 2-1 से, अर्थशास्त्र विभाग ने भौतिकी विभाग को 15-06 और 15-07 से और कानून विभाग ने भूविज्ञान विभाग को 10-15, 15-13 और 09-15 के तीन सेटों में 2-1 से हराया। राजनीति विज्ञान विभाग को ईवीएस विभाग के खिलाफ वाकओवर मिला। मैचों का संचालन रविश वैद, विकास करलोपिया, गगन कुमार, जय भारत, राज कुमार बख्शी, पदम देव सिंह, साहिल शर्मा, जफ़र इकबाल, केवल कृष्ण, मुसर्रफ और रहमत अली ने किया।
चेस में वाणिज्य विभाग ने डीडीएंडओई को हराया
चेस में महिला वर्ग में वाणिज्य विभाग ने डीडीएंडओई को 2-0 से हराया। पुरुष वर्ग में सांख्यिकी विभाग ने भौतिकी विभाग को 2-0 से, डीएसआरएस विभाग ने दर्शनशास्त्र विभाग को 2-0 से, इलेक्ट्रानिक्स विभाग ने राजनीति विज्ञान विभाग को 2-0 से, रसायनशास्त्र विभाग ने लाइफ लांग लर्निंग विभाग को 2-0 से, बौध अध्ययन विभाग ने समाजशास्त्र विभाग को 2-0 से, पत्रकारिता विभाग ने शारीरिक शिक्षा विभाग को 2-1 से, ला स्कूल ने रिमोट सेंसिंग विभाग को 2-0 से और भू-विज्ञान विभाग ने बिजनेस स्कूल को 2-1 से हराया।