फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर बटालियन भर्ती के लिए तीसरे दिन 800 युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
गांधी नगर ग्राउंड में चल रही भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की बॉर्डर बटालियन कांस्टेबल भर्ती के तीसरे दिन 800 युवाओं ने शारीरिक मापदंड की परीक्षा में हिस्सा लिया। जम्मू संभाग के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए पुलिस की ओर से विशेष भर्ती का आयोजन किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया मार्च में होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे रोका गया। नौ महीने बाद वीरवार से भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई है। गुलशन ग्राउंड के पास यूटी डीआरएफ मैदान पर चल रही भर्ती में जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के सीमांत क्षेत्रों के युवाओं ने भाग लिया। आठ जनवरी तक सांबा जिले के युवाओं का शारीरिक मापदंड होगा। भर्ती स्थल पर आने वाले युवाओं के लिए कोरोना जांच अनिवार्य रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें