जम्मू। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुुए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 24 से 31 मई के बीच होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित किया है। यह परीक्षाएं सीबीटी और ओएमआर मोड पर होनी थी। जेकेएसएसबी ने इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फरवरी में कैलेंडर जारी किया था। बोर्ड ने सोमवार को अधिकारिक आदेश जारी कर परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित रखने का फैसला लिया है। बोर्ड ने अपने आदेश में कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करवाना काफी मुश्किल है, ऐसे में अगले आदेश तक परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। ब्यूरो