फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: JKSSB ने भर्ती परीक्षाओं के लिए एजेंसियों से मांगे टेंडर्स

Fri, 21 Oct 2022 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एजेंसी एक साल के भीतर ली जाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर (जेकेपीएसआई), पंचायत सचिव आदि परीक्षाएं एक ही करवाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने के लिए विश्वसनीय एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। बोर्ड ने कई शर्तें भी रखी हैं। इससे पहले कुछ एजेंसियों ने आवेदन किया था, लेकिन बोर्ड ने उसे रद्द कर दिया। 17 अक्तूबर को नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (ईएनआईटी) को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन


प्रिबिड मीटिंग अब 25 अक्तूबर को होगी। 8 नवंबर को निविदाएं जमा कर दी जाएंगी। उसके बाद टेक्नीकल बिड जारी करने की अस्थायी तारीख 7 नवंबर तय की गई है। 11 नवंबर को संबंधित एजेंसियां बोर्ड के समक्ष प्रस्तुति देंगी। बोली के लिए अस्थायी तारीख 14 नवंबर तय की गई है। एक साल के भीतर ली जाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर (जेकेपीएसआई), पंचायत सचिव आदि परीक्षाएं एक ही एजेंसी करवाएगी।

बता दें, वित्त लेखा सहायक, जेकेपीएसआई की परीक्षाएं जेके बोर्ड ने विगत वर्ष ली थी। नतीजे आने के बाद परीक्षाओं में धांधली के चलते चयन सूची को रद्द कर दिया गया हैै। इसके बाद प्रशासन ने नवंबर महीने में परीक्षाएं लेने की घोषणा की थी, लेकिन एजेंसी को नामित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित नहीं कर सका। वहीं, युवा भी परीक्षा के इंतजार में बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें