संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के हॉस्टल मैदान पर सीनियर महिला टी20 के अभ्यास मैच में जम्मू-कश्मीर ने चंडीगढ़ को चार विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 100 रन बनाए। शिवानी ठाकुर ने 43 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की गेंदबाज सरला देवी ने 4 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। बिस्माह हसन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने 19.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। रूबिया सैयद ने 29 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन, सरला देवी ने नाबाद 21 रन बनाए। मौके पर जेकेसीए की सीएसी सदस्य रूपाली सलाथिया और वरिष्ठ चयनकर्ता सुरभि दधिचि और अंकिता जल्ला उपस्थित रहीं।