शुभम काला की ओएमआर शीट के हस्ताक्षर में भी फर्क
जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि करनैल के बेटे शुभम काला की ओएमआर शीट पर निरीक्षक के जो हस्ताक्षर हैं वो हाजिरी शीट से मेल नहीं खाते हैं। करनैल सिंह ने अपने बेटे और खुद के मोबाइल फोन का डाटा भी डिलीट कर दिया था। इतना ही नहीं अपने घर में लगे सीसीटीवी की टाइमिंग को भी डिलीट कर दी थी। इससे उसने इस अपराध को छिपाने की कोशिश की है।
करनैल प्रभावी आदमी, उसे जमानत देना सही नहीं
सीबीआई ने सीजेएम को बताया कि करनैल सिंह एक प्रभावी व्यक्ति है। जिस कारण इसे जमानत देने से इस मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। आरोपी ने जिस तरह से इस मामले की साजिश रची और जानबूझ कर सबूतों को मिटाने का प्रयास किया है। इससे पता चलता है कि उसका प्रभाव मामले की जांच को बाधित कर सकता है।
बेटे ने गवाहों को गवाही देने से रोकने का प्रयास किया
सीजेएम अमरजीत सिंह ने कहा जिस तरह से आरोपी के बेटे शुभम काला पर सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उसने गवाहों पर करनैल सिंह के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाया। गवाही देने से रोकने का प्रयास किया गया। यह सब बताता है कि आरोपी एक प्रभावी आदमी है और उसके परिवार का प्रभाव गवाहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है।