जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) द्वारा टैलेंट हंट वुमन 2024 का आयोजन किया जा रहा है। टैलेंट हंट महिला वर्ग के अंडर-15, अंडर-19 और अंडर-23 के खिलाड़ियों के लिए होगा। जम्मू संभाग के खिलाड़ियों के लिए इसका आयोजन होटल ग्राउंड जम्मू में 29 और 30 मार्च को होगा, जबकि कश्मीर संभाग के खिलाड़ियों के लिए एक और दो अप्रैल को एसके स्टेडियम श्रीनगर में होगा। जेकेएसीए ने टैलेंट हंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है। सूची में शामिल खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकेंगे। ब्यूरो