लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में 227 जेकेएएस अफसर बदले गए हैं। आदेश के अनुसार आसिफ हमीद खान को जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल का सदस्य, विवेक शर्मा को सचिव कृषि उत्पादन, बशीर अहमद खान-सचिव समाज कल्याण, सज्जाद हुसैन गनेई-महानिदेशक विकास खर्च अनुभाग, एजाज अब्दुल्ला सराफ-अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारिता, पवन सिंह राठोर को निदेशक खनन बनाया गया है।
साथ ही शुभ्रा शर्मा-विशेष सचिव राजस्व, गुलजार अहमद डार-विशेष सचिव आवास, गुलाम रसूल मीर-विशेष सचिव आरएंडबी, रियाज अहमद वानी-एआईजी पंजीकरण कश्मीर, फिरदौस अहमद गिरि-अतिरिक्त निदेशक स्किम्स, नसीम जावेद चौधरी-एमडी जेएंडके हार्टिकल्चर प्रोड्यूस कारपोरेशन, इमरान दीन-विशेष सचिव वन, रियाज अहमद सोफी-क्षेत्रीय निदेशक सर्वे बारामुला, रामसेवक-विशेष सचिव गृह, राजकुमार कटोच-निदेशक आर्काइव, पूर्णिमा मित्तल-विशेष सचिव सहकारिता, विकास गुप्ता-विशेष सचिव राहत, सूरज प्रकाश रकवाल-निदेशक हैंडलूम जम्मू बनाए गए हैं।
राजिंदर कुमार शर्मा-निदेशक ईडीआई, शब्बीर हुसैन कीन-सचिव जेके व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, अश्वनी खजूरिया-विशेष सचिव जलशक्ति, कपिल शर्मा-एमडी जेके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन, सैय्यद कमर सज्जाद-एडीडीसी बारामुला, मोहम्मद फारूक डार-विशेष सचिव कौशल विकास, अकरम उल्लाह-विशेष सचिव श्रम, ज्योति रानी सलाथिया-विशेष सचिव युवा सेवा व खेल, सुखदेव सिंह सम्याल-एडीडीसी रियासी, नरेश कुमार-अतिरिक्त आयुक्त जम्मू, रोशन लाल-एडीसी रामबन, आशीष कुमार गुप्ता-एमडी जेके हाउसिंग बोर्ड, राकेश मगोत्रा-परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, अमरजीत सिंह-विशेष सचिव चिकित्सा, पंकज गुप्ता-विशेष सचिव एआरआई, नसीर अहमद वानी-विशेष सचिव जलशक्ति, गुलाम रसूल-एडीडीसी किश्तवाड़, पवन कुमार-क्षेत्रीय निदेशक सर्वे राजोरी का अतिरिक्त प्रभार, रंजीत सिंह-एमडी जेके एससी-एसटी व ओबीसी विकास निगम, सुरिंदर मोहन-विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी बनाए गए हैं।
इसके साथ ही दीपराज-विशेष सचिव कृषि, सूरम चंद शर्मा-अतिरिक्त सचिव सूचना, फैय्याज अहमद बांडे-एडीसी अनंतनाग, वेद प्रकाश-संयुक्त निदेशक युवा सेवा, प्रदीप सिंह-डीसी स्टेट टैक्स, दविंदर सिंह कटोच-सीईओ सुरईंसर मानसर, डॉ. सुनील शर्मा-अतिरिक्त सचिव गृह, राजेश्वर सिंह चाढ़क-अतिरिक्त सचिव परिवहन, केवल कृष्ण-आरटीओ कठुआ, दविंदर सिंह भाऊ-सीईओ पटनीटॉप, डॉ. अरविंद करवानी-राहत व पुनर्वास आयुक्त, सतीश कुमार-संयुक्त सीईओ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड बनाए गए हैं।
दो जेकेएस प्रतिनियुक्ति पर अमरनाथ श्राइन बोर्ड में भेजे गए
जम्मू-कश्मीर में जेकेएएस कैडर के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें आगामी चुनावी प्रक्रिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इनमें कई अधिकारियों को चुनाव अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। आबिद हुसैन को प्रशासक अकाफ इसलामिया जम्मू, सनाम मंसूर को अंडर सचिव गृह विभाग, अक्षय शर्मा को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रतिनियुक्ति पर, वकार तालिब को अंडर सचिव कौशल विकास विभाग, वाहिद अहमद को अंडर सचिव श्रम व रोजगार विभाग, प्रतीक पंजाथिया को नोडल अधिकारी सीईओ आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई कार्यालय, सुशील खजूरिया को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। रमन जंडियाल को अंडर सचिव एआरआई व ट्रेनिंग विभाग, आशा कुमार शर्मा को अंडर सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग में तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य जेकेएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों में भेजा गया है।
सलीम अहमद को उपजिला चुनाव अधिकारी पुंछ, निसार अहमद शाद को उप सचिव कौशल विकास विभाग, दीपक दुबे को उप निदेशक आडियो विजुअल सूचना निदेशालय, प्रदीप कुमार को प्रोजेक्ट अधिकारी वेज इंप्लायमेंट (एसीडी) के साथ अतिरिक्त आयुक्त पंचायत रियासी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अनिरुद्ध राय को उप जिला चुनाव अधिकारी उधमपुर, राकेश शर्मा को सहायक आयुक्त पंचायत पुंछ, बुरेदी माजिद को प्रोजेक्ट अधिकारी एसीडी बडगाम, नसीम उल निसा को प्रोजेक्ट मैनेजर आईडब्ल्यूएमपी पुंछ, जावेद इकबाल को उप सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, प्रीति शर्मा को सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग, तनवीर उल माजिद वानी को सहायक आयुक्त पंचायत उधमपुर, ओवेस मुश्ताक को उप सचिव पर्यटन विभाग, मोहम्मद अशफाक को सहायक आयुक्त पंचायत रामबन, गुरप्रीत सिंह को जनरल मैनेजर डीआईसी सांबा, रईस अहमद भट्ट को सहायक आयुक्त राजस्व अनंतनाग बनाया गया है।
नाजिया हसन को उप जिला चुनाव अधिकारी श्रीनगर, गलासुल हक को सब रजिस्ट्रार बनी, रिजवान असगर को सब रजिस्ट्रार सुरनकोट, शाहवाज अहमद को सहायक आयुक्त राजस्व पुलवामा, वीरेंद्र गुप्ता को राजस्व अटार्नी मंडलायुक्त जम्मू, परवेज अहमद नायक को सब रजिस्ट्रार विजयपुर, एजाज अहमद भट्ट को जनरल मैनेजर डीआईसी शोपियां बनाया गया है। अखिल सडोत्रा को प्रोजेक्ट अधिकारी एसीडी कठुआ, मुज्जफर अहमद शेख को प्रोजेक्ट अधिकारी वेज इंप्लायमेंट एसीडी कुपवाड़ा, दीपक कुमार को उप सचिव कौशल विकास विभाग, सोहेब नूर को सामान्य प्रशासनिक विभाग, मोहम्मद जहांगीर को सहायक आयुक्त राजस्व राजोरी, महमूद रियाज को प्रोजेक्ट अधिकारी वेज इंप्लायमेंट एसीडी सांबा, मुज्जफर हुसैन वानी को उप सचिव श्रम व रोजगार विभाग बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है।