जम्मू। रामबन और रियासी जिलों में रुकी हुई प्रमुख आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए पूर्व मंत्री और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता, अज़ाज अहमद खान ने उपराज्यपाल गिरीश चंदर मुर्मू से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण, रेलवे परियोजना के रुके कार्यों को फिर से शुरू की जरूरत है। इन योजनाओं पर काम शुरू होने से श्रमिकों को रोजगार मिलेगा जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे। कोविद 19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए श्रमिकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।काम को बहाल करने में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, यह परियोजनाएं रियासी और रामबन में प्रमुख आर्थिक गतिविधियों के रूप में स्थानीय आबादी के लिए रोजगार का अवसर है। ब्यूरो हेलो