फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बैंक गार्ड की हत्या के मामले में दक्षिण कश्मीर में नौ जगहों पर छापे, एसआईए ने की कार्रवाई

Fri, 02 Jun 2023 01:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसआईए की टीमों ने कई जगहों पर तलाशी ली। इस साल 26 फरवरी को पुलवामा के अचन इलाके में बैंक एटीएम गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने एक बैंक गार्ड की हत्या के सिलसिले में वीरवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग  में नौ अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान क्य-क्या बरामद हुआ इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


एसआईए इस हत्या कांड की जांच कर रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसआईए की टीमों ने पुलवामा के लिटर, शोपियां के शिरमल और कछवा व दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के चितरगुल, सेमथन व शांगस उतरसू इलाके में तलाशी ली गई है।

इस साल 26 फरवरी को पुलवामा के अचन इलाके में बैंक एटीएम गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा पत्नी के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। इस संबंध में एसआईए की ओर से अप्रैल में भी कार्रवाई की गई थी।

हिजबुल के मददगार का निर्माणाधीन मकान सील

अनंतनाग में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने वीरवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मददगार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके निर्माणाधीन मकान को सील किया है। यह कार्रवाई अनंतनाग जिले के कोकरनाग के दानवाथपोरा में की गई है।

विज्ञापन


मददगार की पहचान मोहम्मद इशाक मलिक के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस ने बयान जारी कर आम जनता आतंकवादियों के सहयोगियों को घरों में शरण या आश्रय न देने, रसद न पहुंचाने की सलाह दी है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें