फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 11वीं कक्षा की वार्षिक और अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन 11वीं कक्षा की वार्षिक और अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक अक्टूबर से करवाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षा शुरू होगी। पहली परीक्षा कंप्यूटर साइंस इन्फार्मेशन एंड प्रेक्टिस और पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, शारीरिक शिक्षा, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, होटल मैनेजमेंट, फूड एंड टेक्नोलॉजी, ट्रैवल टूरिजम एंड होटल मैनेजमेंट की होगी। 6 को गणित, समाजशास्त्र, खाद्य विज्ञान, 8 को जनरल इंग्लिश, 10 को रसायनिक विज्ञान, फारसी, अर्थशास्त्र, 13 को आईटी एंड आईटीज सिक्योरिटी, हार्डवेयर, एग्रीकल्चर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, 14 को बॉटनी, जुलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, सांख्यिकी, 16 को जुलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, पंजाबी, फैमिली हेल्थकेयर, 18 को भौतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, मैनेजमेंट एंड रिसोर्स, बिजनेस मैथमेटिक्स, 20 को भूगोल, संगीत शास्त्र, दर्शनशास्त्र और बिजनेस स्टडीज होगी। अकादमिक निदेशक की ओर से डेटशीट जारी कर दी है। बताया है कि परीक्षाएं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में होंगी।
विज्ञापन

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा 29 से
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन में एक वर्षीय कोर्स की परीक्षा 29 सितंबर से ली जाएगी। पहली परीक्षा प्रिंसिपल्स ऑफ एजुकेशन, एजुकेशनल साइकोलॉजी की होगी। 20 को स्कूल मैनेजमेंट एंड प्रोबलम एंड इशू इन एजुकेशन, 5 को सामाजिक अध्ययन, 7 को गणित, 9 कोे हिंदी व उर्दू, 12 को कश्मीरी, डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, पंजाबी, 14 को पर्यावरण विज्ञान और 16 को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा केंद्र प्रवेश पत्र पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें