फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क की आपूर्ति करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जेके रूरल लाइवलीहुड्स मिशन (उम्मीद) ने कोविड -19 महामारी के बाद मास्क की मांग में वृद्धि के चलते इसकी कमी को दूर करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया। जम्मू, उधमपुर, रियासी, किश्तवाड़, डोडा और पुंछ में लगभग 498 सदस्यों ने भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार मास्क बनाना शुरू कर दिया है। सभी जिला मुख्यालयों पर मास्क की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि प्रत्येक मास्क की कीमत सरकार द्वारा निर्धारित की गई है जो कि 20 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। मास्क की मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए, कई महिला स्वयं सहायता समूह जम्मू संभाग के सभी जिलों में थोक में उत्पादों के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें