जम्मू।जम्मू कश्मीर में मंगलवार को अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वीरवार को भी जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब होने की मौसम विज्ञान केंद् श्रीनगर ने भविष्यवाणी की है। रामबन और बनिहाल के बीच लगातार हो रहा भूस्खलन हाईवे के लिए चुनौती बना हुआ है।