फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, आतंकी हथियारों का जखीरा छोड़ भाग निकले, तार काटने के औजार बरामद

Thu, 15 Jun 2023 02:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ एलओसी पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच कई हथियार मिले। इसे बाद पूरे इलाके में दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 
विज्ञापन
पुंछ एलओसी पर मिले हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने हथियारों तथा गोला बारूद का जखीरा बरामद किया है। सेना की फायरिंग के बाद आतंकी हथियारों का जखीरा फेंक कर भाग निकले। करमाडा-कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों के साथ ही स्टील की गोलियां तथा पाकिस्तान निर्मित दवाएं बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


इससे पुंछ में अशांति फैलाने की साजिश को नाकाम बनाने में सफलता मिली है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में बुधवार की देर रात घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया  है।

तलाशी अभियान में एक एके 47 राइफल, नौ मैगजीन व 438 गोलियां, दो पिस्टल, चार मैगजीन व 62 गोलियां, छह हैंड ग्रेनेड, जीपीएस, कपडे़ व दवाएं, दो बैग, एक वायर कटर, एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया। बताते हैं कि संदिग्ध हलचल देखने के बाद पहले से सतर्क जवानों ने ललकारा तो घुसपैठ कर रहे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई से घबराकर घुसपैठ कर रहे आतंकी घने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। भागते समय उन्होंने हथियारों का जखीरा वहीं छोड़ दिया, जिसे तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया।   

15 दिन पहले भी हुई थी कोशिश

वहीं, नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए बरामद किया गया सामान देर शाम पुंछ थाने लाया गया, जहां उस सामान को मीडिया के सामने प्रदर्शित किया गया। पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात आतंकियों के खिलाफ  शस्त्र अधिनियम व गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस दौरान डीएसपी (ऑपरेशन) एजाज अहमद चौधरी ने कहा कि सुरक्षाबलों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। अगर यह सामान लेकर आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो जाते तो वह किसी बड़ी तबाही को अंजाम दे सकते थे। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों को हम सलाम करते हैं जिनकी सतर्कता से हम सब सुरक्षाबलों को इतनी बड़ी सफलता मिली है।

हम पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को नाकाम बनाने में पूरी तरह सतर्क और सक्षम हंै। गौरतलब है कि 15 दिन पहले भी सेना की कृष्णाघाटी ब्रिगेड ने इसी क्षेत्र में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया था और तीन स्थानीय आतंकियों को भारी मात्रा में हथियारों, विस्फोटक और ड्रग्स के साथ दबोचा था।

दो गांवों में चलाया तलाशी अभियान

संदिग्ध हलचल के बाद पुलिस ने मखयाला व बैंच गांवों में तलाशी अभियान चलाया। घर-घर तलाशी ली गई। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें