डीसी जम्मू ने जेजेएम और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की
जम्मू। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जिले में 1200 करोड़ रुपये की लागत से 272 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बुधवार को डीसी अवनी लवासा ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के काम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी योगिंदर कटोच समेत संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। डीसी ने कहा कि जेजेएम के तहत इस वर्ष के अंत तक कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा 100 फीसदी घरेलू नल के पानी की संतृप्ति सुनिश्चित करनी है। अधिकारियों को कार्यों के आवंटन, निष्पादन की निगरानी और बिना देरी पूरा करने पर ध्यान देने को कहा। पीएमएवाई (शहरी) के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करवाने को कहा। ब्यूराे