बिश्नाह। बिजली कटौती से परेशान समेलपुर कोठे गांव के लोग सोमवार देर शाम सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग अपनी मर्जी का मालिक बना हुआ है। कभी भी बिजली काट दी जाती है और जब बिजली आने का समय होता है, तब भी घंटों तक अंधेरा छाया रहता है। महिलाओं ने कहा कि गर्मियों का मौसम होने के कारण बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।