फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 41 लाख से होगा जिया पोता घाट का सौंदर्यीकरण

Fri, 07 Jul 2023 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के जिया पोता घाट का 41 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कस्बावासियों की पुरानी मांग है, जिसे पूरा किया जाएगा। इसके तहत दुर्गा मंदिर के पास पार्क के सौंदर्यीकरण सहित पर्यटकों को सुविधाएं मुहैया करवाई जानी हैं।
नगरपालिका की तरफ से कस्बे के चिनाब दरिया के प्रमुख जिया पोता घाट पर 41 लाख रुपए की लागत से मुख्य चौक को चौड़ा करने, पार्किंग स्थल का निर्माण और पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। घाट के पार्क का विकास करने से लोगों के बैठने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया गया है। विकास कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद राकेश मल्होत्रा ने बताया कि जिया पोता घाट पर हर साल हजारों पयर्टक पहुंचते हैं। घाट के दुर्गा मंदिर के पास चौक और सड़क कम चौड़ी है, जिस कारण पयर्टकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पर्यटकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका कदम उठाया है। दुर्गा मंदिर के पास घाट का कायाकल्प होने से पयर्टकों को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


चिनाब दरिया के घाटों में पयर्टकों को आकर्षित करने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है। घाट पर जगह कम होने के चलते विकास की जरूरत थी। 41 लाख रुपये की लागत से दुर्गा मंदिर के पास स्थित जिया पोता घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो गया है और इसकी माह काम शुरू होने की संभावना है।
- संजय सराफ, अध्यक्ष नगर पालिका, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें