फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में सराफा प्रतिष्ठान आज से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सराफा एसोसिएशन प्रोवियंस (एसएजेपी), स्वर्णकार सिंह प्रोवियंस और एडहॉक कमेटी स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से 21 से 25 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के कारण सराफा प्रतिष्ठानों को बंद रखने की घोषणा की है। मंगलवार को एसएजेपी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रमण सूरी ने कहा कि भीषण गर्मी से सराफा कारोबार भी प्रभावित है। व्यापारियों और ग्राहकों को राहत देते हुए छुट्टियों की घोषणा की है। राज कुमार, राम कपूर, कुलभूषण आनंद, अमित लूथरा आदि मौजूद रहे। वहीं, पुराने शहर का पक्का डंगा बाजार 22 से 25 जून तक बंद रहेगा। स्थानीय दुकानदार हरीश गुप्ता के अनुसार निर्धारित तिथि को सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें