फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीवन नगर में स्मार्ट मीटर के काम का विरोध, 20 मिनट तक जाम

Tue, 21 Nov 2023 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीवन नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर लोगों ने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। करीब 20 मिनट तक सड़क को बंद रखा। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर का काम विरोध के बावजूद बंद नहीं हो रहा है। इस कारण बढ़े बिजली बिल आ रहे हैं। गर्मी में भी चक्का जाम किया था। अमित कपूर का आरोप है कि विरोध करने पर ठेकेदार की ओर से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। सोमवार को भी महिला के साथ बदसलूकी की गई थी। लोगों ने कहा कि ज्यादा बिल देने से दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। चेतावनी दी कि अगर मीटर लगाने का काम बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुमन, ममता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें