जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण ने तीन दशक पुराने विवाद के समाधान के साथ एक बड़ी कानूनी जीत हासिल की है। विवाद के समाधान के बाद जम्मू-कश्मीर बैंक ने ब्याज सहित करीब 18.12 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जारी कर दी है जिसे प्राधिकरण के खाते में जमा कर दिया गया है।जेडीए ने एक बयान में कहा कि इस मामले का सफल समापन प्राधिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जेडीए के वीसी रूपेश कुमार ने कहा कि इससे सार्वजनिक धन की पर्याप्त मात्रा सुरक्षित हुई है और कानूनी और निरंतर संस्थागत प्रयासों के माध्यम से जनहित की रक्षा के प्रति प्राधिकरण की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। ब्यूरो