दरमाडी में कौमी एकता के तहत लोगों के साथ बैठक करते हुए सेना अधिकारी।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले के दरमाड़ी क्षेत्र में सेना ने कौमी एकता के तहत एक बैठक की। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर दरमाड़ी के वीडीसी सदस्य, शिक्षक, पंच और सरपंच मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कई इलाकों में बिजली की समस्या है। मौसम थोड़ा भी खराब हो तो बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद बिजली कब लौटेगी, इसका कुछ पता नहीं होता। साथ ही कई संपर्क मार्गों की हालात खस्ता है, जिनपर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। सैन्य अधिकारियों ने समस्याओं का निवारण कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को बनाए रखें। सभी एक साथ मिलकर रहें, ताकि क्षेत्र में शरारती तत्वों को सिर उठाने का मौका न मिले। संवाद