फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जनता दरबार में खुला लोगों की समस्याओं का पिटारा, उपायुक्त ने किया मौके पर निपटारा

Thu, 04 Jul 2024 05:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बस अड्डा के निकट सामुदायिक भवन में लगाया जनता दरबार
विज्ञापन

रिंग रोड, ट्रैफिक और बिजली कटौती की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। मुख्य बस अड्डा के निकट सामुदायिक भवन में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं का पिटारा खोला, जिनका उपायुक्त ने मौके पर निपटारा किया।

जनता दरबार में सब्जी मंडी की स्थापना, वाहनों के लिए पार्किंग, कंरडी से रख अंब टाली सड़क, चक सरदालियां सड़क, पंचायत दियानी के वार्डों में पानी की आपूर्ति, पंचायत दियानी में खेल का मैदान बनाने की समस्याएं प्रमुखता से उठाई। साथ ही ओपीडी के पास बैठने की व्यवस्था, यातायात, रिंग रोड और बिजली कटौती की समस्या के समाधान की मांग की गई। पंचायत पंगदौर की पूर्व सरपंच रीना चौधरी ने सांबा बैनगलाड मार्ग के मरम्मत, लाइनमैन की कमी और पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बड़े वाहनों को सिडको क्षेत्र से निकालने की मांग रखी। कैली मंडी के सरपंच रविंदर सिंह ने जिला अस्पताल की साफ-सफाई व स्टाफ की कमी के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया। कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव की भी मांग उठाई गई। सांबा से गौरन की तरफ जाने वाले मार्ग की मरम्मत की मांग रखी गई। मंडी ठलोरा के पूर्व पार्षद राज सिहं ने मंडी में पानी व बिजली की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने मंडियों के तालाबों के विकास पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही, सांबा जिले के सभी उपखंड स्तरों पर साप्ताहिक ब्लॉक दिवस शिविर आयोजित किए गए, जहां संबंधित उपमंडल प्रमुखों ने कार्यों की अध्यक्षता की, लोगों की शिकायतों को सुना और संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व पीआरआई, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और सांबा जिले के प्रमुख नागरिकों सहित विभिन्न हितधारकों की भागीदारी रही। इस मौके पर कई सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने डीसी के समक्ष विकासात्मक समस्याएं रखीं।
बिजली विभाग कार्यकारी अभियंता और मंडी ठलोरा के पूर्व पार्षद राज सिंह से कहासुनी
इस पर बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता व राज सिंह से कहासुनी भी हुई। इस पर उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारी को कहा कि वह लोगों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं। पूर्व पार्षद नरेश अंबा ने बिजली, पानी की कमी के बारे में अवगत करवाया। लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दिए गए व्हाट्सएप नंबर की सुविधा की सराहना की।
विज्ञापन

डीसी ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन
डीसी अभिषेक शर्मा ने जनता को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन क्षेत्र के विकास में सक्रिय रूप से सहयोग करेगा। उन्होंने वादा किया कि सभी मुद्दों और मांगों को समय पर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को दो दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कई तात्कालिक चिंताओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें