फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों से किया समस्याएं संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने सुचेतगढ़ के चकरोई गांव में लगाया जनता दरबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ के गांव चकरोई में मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। मौके पर सुचेतगढ़ तहसीलदार निर्भय शर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार ने कहा कि प्रशासन की ओर से जनता की समस्याओं का निदान उनके घर पहुंच कर किया जा रहा है। अगर किसी कार्य के लिए कोई दिक्कत आती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाएं, ताकि तय समय पर कार्य किया जा सके।
दरबार में पहुंचे सरपंच गुरदयाल सिंह, सरपंच शशि कुमार, सरपंच शाम लाल भगत, सरपंच तिलक राज, पूर्व सरपंच केके भगत, आदि ने पंचायतों में विकास कार्य को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में एसडीएम को बताया। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लगभग 28 जनसमस्याएं एसडीएम के सामने प्रस्तुत कीं, जिन पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
राजस्व विभाग के अधिकारी पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
जनता दरबार में गांव चकरोई के हीरा लाल फौजी ने सुचेतगढ़ में नियुक्त राजस्व विभाग के अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह रिश्वत लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके पुख्ता सुबूत हैं। इस पर एसडीएम ने हीरा लाल से सुबूत देने को कहा। हीरा लाल को वहां से चकरोई पुलिस पोस्ट पर ले जाया गया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि हीरा लाल ने एक ऑडियो क्लिप दी है। उसमें राजस्व विभाग के एक अधिकारी से बातचीत है। लेकिन, उक्त अधिकारी का काफी समय पहले स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें