फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: राधा बनी छात्रा जाम में फंसी, कहीं आप भी न फंस जाए, इसलिए वैकल्पिक रूट अपनाएं

Tue, 05 Sep 2023 02:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंदिरों के शहर जम्मू में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। हर मंदिर नंदलाला के जन्म को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सज चुका है। प्रभु के आगमन के लिए बाजारों में रौनक आस्था का अहसास करवा रही है। कमेटियां, सोसायटियां और एसोसिएशन कार्यक्रम के प्रबंधों में जुटी है।
विज्ञापन
जाम में फंसी छात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों के शहर जम्मू में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। हर मंदिर नंदलाला के जन्म को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सज चुका है। प्रभु के आगमन के लिए बाजारों में रौनक आस्था का अहसास करवा रही है। कमेटियां, सोसायटियां और एसोसिएशन कार्यक्रम के प्रबंधों में जुटी है। इसी क्रम में कई स्कूलों में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई गई। मगर अव्यवस्था के कारण मां के साथ ऑटो में जा रही एक स्कूल की नन्ही राधा जाम में फंस गई। कान्हा से मिलने के इंतजार में बाहर की ओर झांकती रही।

विज्ञापन


ऐसी ही परेशानियों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया। कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पांच रूट तय किए गए हैं। यातायात पुलिस की एडवाइजरी में बताया है कि 5, 6 और 7 सितंबर को अलग-अलग जगहों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन, धर्मार्थ ट्रस्ट, श्री दुर्गा मंदिर रामपुरा, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर न्यू प्लॉट की ओर से जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसलिए रूट प्लान बनाया है।

श्री दुर्गा मंदिर रामपुरा से 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा शुरू होगी, जो राधा कृष्ण मंदिर पटेल नगर, बाबा लाल जी मंदिर, शिव मंदिर, मेन स्टॉप गुरुद्वारा, साई मंदिर गोल मार्केट, लक्ष्मी नारायण मंदिर, दूधाधारी मंदिर, संजय नगर चौक, राम मंदिर शास्त्री नगर, नई बस्ती तक जाएगी। सनातन धर्म सभा की शोभायात्रा गीता भवन परेड से छह सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगी। 
विज्ञापन


शालामार, इंदिरा चौक, हरी मार्केट, रघुनाथ मंदिर से होकर वापस आएगी। इसी तरह धर्मार्थ ट्रस्ट श्री रघुनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकालेगा। रेजीडेंसी रोड, शहीदी चौक, राजिंदर बाजार, कनक मंडी, पुराना अस्पताल रोड, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, राजतिलक रोड रूट रहेगा। वहीं, राधा कृष्ण मंदिर न्यू प्लॉट से यात्रा शाम 5 बजे निकलेगी जो टाली मोड़ जानीपुर, विकास नगर, सरवाल चौक, सरवाल कॉलोनी रोड का भ्रमण करेगी। 7 को लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी नगर से सुबह 10 बजे यात्रा जाएगी। दूधाधारी मंदिर, पवन चौक, लास्ट मोड़, गोल मार्केट, अप्सरा मार्केट रूट रहेगा। इस दौरान आप वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें