फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्लस वर्ग में जम्मू जिले में 32 हजार लोगों को लगा टीका: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डीसी जम्मू अंशुल गर्ग ने कहा कि पिछले पांच दिनों में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 32 हजार लोगों को कोविड टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन कमेटी ने जम्मू जिले का वर्गीकरण ऑरेंज जोन में किया है। ऐसे में अब जिला प्रशासन टीकाकरण पर खास जोर दे रहा है। कोरोना के नए मामलों में कमी के चलते वैैकल्पिक दिनों में दुकानें खोलने की अनुमति भी दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पंचायत स्तर पर बनाए गए पांच बेड वाले कोविड केयर सेंटरों का लाभ उठाएं। इन सेंटरों में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। डीसी के अनुसार मनरेगा के तहत 850 से ज्यादा कार्य शुरू किए गए हैं ताकि श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें