फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में दिनभर देखने को मिला मौसम में उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को फिर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जम्मू समेत कई हिस्सों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे तो वहीं कश्मीर में धूप खिली रही। मौसम में आए इस बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में ठंडक कायम है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में दिन और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 फरवरी तक लगभग मौसम साफ रहेगा। लेकिन 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम के लगातार साफ रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चला गया है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट कायम है। जम्मू में सोमवार को दिनभर हल्के बादलों के साथ धूप खिली। इससे दिन में ठंडक का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 21.2 और रविवार की रात का सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली रही। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 11.3, पहलगाम में 8.6 और गुलमर्ग में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 12.2
पहलगाम माइनस 7.0
गुलमर्ग माइनस 4.5
कुपवाड़ा माइनस 4.4
श्रीनगर माइनस 3.6
काजीगुंड माइनस 3.2
कोकरनाग माइनस 2.5
भद्रवाह माइनस 0.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें