लद्दाख पर्यटन ड्राफ्ट के लिए मांगे सुझाव
जम्मू। लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का पर्यटन विभाग लद्दाख में पर्यटन का
ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। ये एक तरह विजन डाक्यूमेंट होगा। विभाग ने इसके
लिए आम लोगों के साथ हितधारकों से सुझाव मांगे है। लोग 15 फरवरी तक अपने
सुझाव दे सकेंगे। लोग इस ड्राफ्ट को विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकते है। ब्यूरो