संविधान दिवस के मुख्य समारोह जो कि सरकारी स्तर पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ उसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता समेत प्रशासनिक सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संविधान के प्रस्तावना पढ़ी गई और नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हुए राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण भी हुआ ।