भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के साथ नाच गाकर अनुच्छेद 370 और 35a हटाने की दूसरी बरसी मनाई । उन्होंने पार्टी मुख्यालय में ही वर्चुअल मांग माध्यम से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें से 370 हटाने की दूसरी बरसी की बधाई देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के लिए और अलगाववाद के लिए कोई जगह नहीं रह गई है । इससे पहलेभाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की मूर्ति स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया । दूसरी तरफ पीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित आपने पार्टी कार्यालय से रोष रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35a को बहाल करने की मांग ।पर नारेबाजी भी की । पीडीपी कार्यकर्ता महाराजा हरि सिंह मूर्ति स्थल पर जाने जाते थे लेकिन पुलिस ने हल्की धक्का-मुक्की के बाद में गांधीनगर से बाहर नहीं जाने दिया ।