जम्मू और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है । दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है ।बिजबिहाड़ा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है ।नौशेरा गांव में पानी घुस गया है। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है । हम्माद गांव में 3 साल की लड़की बह गई है । कटरा में अब तक करीब 100 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है । जम्मू में भी लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है । कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है ।