अखनूर में गांव गुडा तालाब पंच वकील चंद की अगुवाई मे ग्रामीणों ने विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तालाब की सफाई भी कई गई।
दिव्यांग होने के बावजूद पंच वकील चंद हर साल गुडा तालाब की सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि तालाब की मछलियां मर रही हैं। जिसका कारण आक्सीजन की कमी है। उन्होंने फौरन मछली पालन विभाग से संपर्क किया। सलाह के मुताबिक दवाई डाली गई। पंच वकील चंद ने बताया कि इस कार्य में कई ग्रामीणों ने उनकी मदद की।