फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी के लिए गुरु तेग बहादुर की जीवनी प्रेरणा का स्रोत है

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफ़ेयर विभाग ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर एक वेबिनार का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव थीम को समर्पित व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को गुरु तेग बहू के सर्वोच्च बलिदान और मानवता के बारे में शिक्षित करना था।इस कार्यक्रम में 100 छात्रों और शिक्षण संकाय ने भाग लिया। क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.बेचन लाल ने वेबिनार का उद्घाटन किया और छात्र कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए उनकी जीवनी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान इन मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश था। इस दौरान प्रदीप दत्ता, व रिष्ठ संपादक ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शिक्षा समकालीन समय में भी बहुत महत्व रखती हैं जब दुनिया महामारी से जूझ रही है क्योंकि वे मानव प्रकृति और उनकी समस्याओं में हमारी आस्था को मजबूत करते हैं।उन्होंने कहा कि गुरुजी की शहादत इतिहास में अद्वितीय है क्योंकि ये समाज के उन वर्गों में विश्वास पैदा करता है, जो पीड़ित थे, जिन्हें उन्होंने उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने का साहस दिया था। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने अपने शिष्यों को उन लोगों की रक्षा करना सिखाया, जिन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रार्थना वीडियो के साथ हुई, जिसमें बीमारी से पीड़ित सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। डॉ.ट्विंकल सूरी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें