जनकल्याण एवं शांति के उद्देश्य से अखनूर के गांव गुड़ा ब्राह्मणा के वासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत सप्ताह का सम्पन्न समारोह किया गया। भागवत सप्ताह के समापन समारोह पर कलश यात्रा निकाली गई। अखनूर के क्षेत्र गुड़ा ब्राह्मण के श्रीमद् भगवता कथा के स्थान से निकाली गई कलश यात्रा चिनाव दरिया के घाट के लिए रवाना हुई।
कलश यात्रा में कथावाचक आयोजक महिलाएं और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। चिनाव दरिया के घाट पर पहुंचे कलश यात्रा के बाद वहां पर भरे हुए कलशो मे पवित्र जल को चिनाव दरिया में विसर्जित किया गया ।
श्रीमद् भागवत कथा का संगत को ज्ञान देने के लिए कथावाचक संत कुलदीप शास्त्री कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान जीवन को सफल बनाने का ऐसा जरिया है जिसकी तुलना नहीं की जा सकती ।जिस गांव मोहल्ले पंचायत में यह अमर कथा का का ज्ञान प्राप्त हो वहां पर नमारसकत शक्तियों का प्रभाव नहीं होता।