अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुलाम हुसैन मीर ने कहां जम्मू कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा वापस करके केंद्र सरकार को विधानसभा के चुनाव जल्दी करवानी चाहिए । उन्होंने कहा पार्टी इसी एजेंडे पर लोगों के बीच जा रही है । विधानसभा के चुनाव होने से ही जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है । लोकतांत्रिक सरकार का कोई विकल्प नहीं है । इस अवसर पर महासचिव विक्रम मल्होत्रा और संभागीय अध्यक्ष मनजीत सिंह के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।