फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मुद्दों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) विषय पर जम्मू विश्वविद्यालय में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी ऑन सेक्सुअल हैरेसमेंट ने जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा मुख्य अतिथि थी। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मुद्दों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर जोर दिया और साथ ही कुछ उदाहरणों को साझा किया जहां आयोग द्वारा ऐसी घटनाओं को प्रभावी ढंग से संबोधित किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों से प्रश्न-उत्तर सत्र में उन्होंने इस विषय पर उनके संदेह को दूर करते हुए अधिक स्पष्टता से सभी बातों को उजागर किया। यौन उत्पीड़न के मुद्दों से सख्ती से निपटने के लिए विभिन्न स्तरों पर विभिन्न समितियों के गठन पर जोर देते हुए उन्होंने समिति के सदस्यों के पूर्व प्रशिक्षण और कार्यशालाओं पर भी जोर दिया।इस दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. मनोज धर ने अपने संबोधन में इस तरह के प्रशिक्षण सत्र के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में जम्मू विश्वविद्यालय ने कई कदम उठाए हैं और और अधिक जागरूकता और कार्य शालाओं की आवश्यकता भी है। इस दौरान जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में एडवोकेट सीमा शेखर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के संबंध में कानूनी रूपरेखा और उनके कार्यान्वयन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने आधुनिक समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। महिलाओं द्वारा ऐसे किसी भी मुद्दे से निपटने के लिए उपयोग किए जाने वाले तरीकों और साधनों के बारे में चर्चा की।इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों से एक सौ के करीब छात्रों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें