जम्मू। जम्मू- कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन विंटर जोन के 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम मार्च के पहले सप्ताह तक घोषित करेगा। 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 106465 छात्रों ने 10वीं और 73569 छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा दी थी। जेके बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों को परिणामों की घोषणा के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है।