क्लस्टर यूनिवर्सिटी के छात्रों 2 दिनों से भूख हड़ताल पर है। छात्र यूनिवर्सिटी प्रबंधन से 40 प्रतिशत सिलेबस और ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं। जीजीएम साइंस कॉलेज मैं भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधक पर भेदभाव का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि जम्मू यूनिवर्सिटी सहित परेड वुमन कॉलेज ने सिलेबस में कमी की है, जिसकी हम भी मांग कर रहे हैं। इस दौरान इच्छा सीके शर्मा ने कहा कि जब तक हमारी जायज मांगे पूरी नहीं होगी हमारे प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हमें पहले आश्वासन दिया था कि जम्मू यूनिवर्सिटी की तर्ज पर ही उन्हें सुविधाएं मिलेंगी। छात्रों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पाई है। अगर जम्मू यूनिवर्सिटी छात्रों 40 प्रतिशत तक सिलेबस देती है तो क्लस्टर यूनिवर्सिटी को देने में क्या हर्ज है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की स्थिति भी खराब हो रही है, प्रदर्शन स्थल पर ही कुछ छात्रों को चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी हमारे प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रबंधक नेपहले और तीसरे सेमेस्टर में एक बैकलॉग वाले को छात्रों को मास प्रमोशन दी है जबकि कुछ का परिणाम अभी जारी नहीं किया है। परिणाम जारी नहीं होने से छात्रों में संशय बना हुआ है।