जम्मू। प्रदेश में 4जी मोबाइल इंटरनेट की पूर्ण बहाली लोगों के लिए अभी भी सपना है। एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद प्रदेश 4जी और मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो पाया है। 5 अगस्त, 2019 को 4 जी मोबाइल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। पैंथर्स पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है। 4जी मोबाइल इंटरनेट नहीं होने व्यापारियों और छात्रों को नुकसान हुआ है। पूर्व उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू और वर्तमान उप-राज्यपाल ने कई बार 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई पहल नहीं हुई है। हर्ष देव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, देश का ऐसा प्रदेश है जहां पर सबसे लंबे समय तक इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा है। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा लोगों से 4जी मोबाइल इंटरनेट के पैसे ले रहे, जबकि उन्हें 2जी मोबाइल इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। उन्होंने सरकार से जल्द 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल करने की मांग की है।