फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं मानने पर एक फरवरी को सामूहिक जल समाधि के लेंगे धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 47 दिनों से धर्मा ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ट्रस्ट के कर्मचारियों मांगे नहीं मानने पर 1 फरवरी को अखनूर स्थिति चिनाब दरिया में सामूहिक जल समाधि लेने का फैसला किया है। शनिवार को रणबीरेश्वर मंदिर के बहार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने यह बात कही। धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंदराल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति प्रशासन और भाजपा नेताओं की चुप्पी दुखद है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों अपनी स्थिति स्पष्ट करवानी होगी कि वह भ्रष्ट प्रबंधन के साथ है या कर्मचारियों के। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार से धर्मार्थ ट्रस्ट के तहत आने वाले सभी मंदिरों को श्राइन बोर्ड में शामिल करें। उन्होंने ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा किए करोड़ों के भूमि घोटालों की सीबीआई जांच की भी मांग की।कर्मचारियों ने धर्मार्थ ट्रस्ट के परिषद सदस्य वाईवी शर्मा की आलोचना की, जो श्रीनगर, राजौरी और अन्य स्थानों में गैर-हिंदू समुदाय को ट्रस्ट की भूमि बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें