नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक आईएएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें बारामुला का डीसी बनाया गया है । कुपवाडा के डीसी अंशुल गर्ग का तबादला कर उन्हें अनंतनाग का डीसी बनाया गया है। शोपियां के डीसी आईएस चौधरी मोहम्मद यासीन का तबादला कर उन्हें नेशनल हेल्थ मिशन जेएंडके का मिशन निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में अतिरिक्त जिला उपायुक्त श्रीकांत बालासाहेब दूसरे का तबादला कर उन्हें शोपियां का डीसी बनाया गया है। फाइनेंसियल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार श्रवण का तबादला कर उन्हें राजोरी का डीसी बनाया गया है।