वहीं, कुछ मामलों में प्यार हो जाना है मुकाम तक न पहुंचने पर भी फंदा लगाकर जान दी गई है। कुछेक मामलों में घरेलू कलह भी कारण रही। रोज रोज की लड़ाई के कारण लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। 11 जनवरी को पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी द्वारा फंदा लगाकर जान दे देना मामले में भी अभी तक आपसी कलह ही सामने आई है। दोनों ही गाड़ीघर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार युवा और काम करने वाले लोगों में तनाब हाबी है। तनाब के कारण और पैसों के अभाव के कारण भी लोग ज्यादा जान दे रहे हैं। पुलिस विभाग भी लोगों को अपने स्तर पर तनाब कम करने की सलाह दे रहा है। समय-समय पर होने वाले सेमीनारों में भी पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रहने और तनाब में न आने को कहा जा रहा है। महिला पुलिस थाना में भी घरेलू हिंसा से संबंधित मामले आ रहे हैं। एक माह में 15 से 20 मामल दर्ज हो रहे हैं। इन मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से हल किया जा रहा है। कई बार घरेलू हिंसा इतनी बढ़ जा रही है कि पत्नी या फिर पति फंदा लगाकर जान दे रहा है।