जम्मू। 10 जनवरी से जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू हो रही है। ट्रेन 04606, 10 जनवरी से प्रत्येक रविवार को जम्मूतवी से रात्रि 10:05 बजे प्रस्थान करेंगी और दूसरे दिन पूर्वाह्न 10:25 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04605, 11 जनवरी से प्रत्येक सोमवार को योगनगरी ऋषिकेश से अपराह्न 03.40 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन तड़के 03:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन दोनो और से मार्ग में पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, खन्ना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला तथा वीरभद्र स्टेशनों पर ठहरेगी।